फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 14 अगस्त तक एयरपोर्ट में अधिकारी व अभियंता लेंगे प्रशिक्षण

Mon, 27 Jul 2026 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
डीएमई मोपियन्स प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौजूद निदेशक व अन्य।
विज्ञापन
अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को एक प्रशिक्षण कक्ष का उद्घाटन हुआ। दक्षता आधारित डीएमई मोपियन्स प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया गया। यह प्रशिक्षण 27 जुलाई से 14 अगस्त तक चलेगा। इसमें देश के विभिन्न हवाई अड्डों से संचार, नौवहन एवं निगरानी (सीएनएस) विभाग के अधिकारी और अभियंता भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक एसके मलिक ने ऑनलाइन माध्यम से कक्ष का उद्घाटन किया। विमानपत्तन निदेशक धीरेंद्र सिंह ने परिसर में औपचारिकताएं पूरी कीं। मलिक ने सुरक्षित विमान संचालन हेतु नियमित तकनीकी प्रशिक्षण को आवश्यक बताया। प्रशिक्षण में दूरी मापन उपकरण (डीएमई) प्रणाली के संचालन और रखरखाव का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) मानकों के अनुरूप होगा। नया प्रशिक्षण कक्ष आधुनिक ऑडियो-वीडियो और स्मार्ट सुविधाओं से लैस है। समारोह में राजेश यादव (प्रभारी, संचार, नौवहन एवं निगरानी), आरबीएस कुशवाहा (प्रभारी, विद्युत), अवधेश सिंह (प्रभारी, वायु यातायात नियंत्रण), राजेश कुमार (प्रभारी, सिविल), विवेक पांडेय, जयंतो नियोगी सहित संचार, नौवहन एवं निगरानी विभाग की टीम और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें