फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चुनरी अर्पित कर मां सरयू से विश्व शांति की कामना

Sun, 14 Jun 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सरयू तट पर मां सरयू को चुनरी और माला चढ़ाते परशुराम दास महाराज,  राम कुमार पाल व अन्य। 
विज्ञापन
अयोध्या। विश्व शांति, मानव कल्याण और समस्त सृष्टि के मंगल की कामना के साथ आयोजित 25 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का समापन मां सरयू के पावन तट पर भव्य धार्मिक अनुष्ठानों के बीच रविवार को हुआ।
विज्ञापन

कच्चा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और जयघोषों के बीच मां सरयू का विधि-विधान से दुग्धाभिषेक किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने 1100 मीटर लंबी चुनरी और 251 किलो पुष्पों से निर्मित विशाल माला अर्पित कर विश्वकल्याण, सुख-समृद्धि और शांति का संकल्प दोहराया।
सायंकाल सरयू आरती के दौरान दीपों की अलौकिक आभा और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह रहे। कार्यक्रम के संयोजक श्री संकट मोचन हनुमान किला के पीठाधीश्वर महंत परशुराम दास ने कहा कि अधिक मास साधना, जप, तप और पुण्य कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। इसी भावना के साथ 25 दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन विश्व शांति और जनकल्याण के उद्देश्य से किया गया।
विज्ञापन

मुख्य यजमान राम कुमार पाल ने कहा कि मां सरयू की कृपा से असंभव प्रतीत होने वाले कार्य भी पूर्ण हो जाते हैं। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा, डॉक्टर एमपी यादव, ललित यादव, अनुपम मिश्रा, बबलू सिंह, सहित बड़ी संख्या में संत, श्रद्धालु व मातृशक्तियों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें