फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आज अयोध्या आएंगे नृपेंद्र मिश्र, दो दिन मंदिर निर्माण कार्यों की करेंगे समीक्षा

Tue, 18 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र बुधवार को अयोध्या पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे में वह राम मंदिर व परिसर की विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की प्रगति, रफ्तार और समयसीमा की समीक्षा करेंगे। बैठक में रामकथा संग्रहालय, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय, बाउंड्रीवाल, विश्रामालय समेत अन्य कार्यों की वर्तमान स्थिति, पूर्णता और शेष काम की समयसीमा पर रिपोर्ट ली जाएगी। धीमी परियोजनाओं में देरी के कारणों और तेजी की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। कुछ परियोजनाओं की समयसीमा बढ़ाने पर भी विचार संभव है। नृपेंद्र मिश्र निर्माण स्थलों का निरीक्षण भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें