फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अब पांच सदस्यीय कमेटी करेगी अली हॉस्पिटल की जांच

Tue, 10 Jun 2025 08:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रुदौली के अली हॉस्पिटल की जांच के लिए सीएमओ ने पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसके पहले संचालक के अनुरोध पर इस अस्पताल की ओटी को शर्तों के साथ खोला गया था।
विज्ञापन

एक जून को सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ रुदौली के छह अस्पतालों का निरीक्षण किया था। इस दौरान एएनएम अस्पताल में मरीज देखती मिली। अन्य तमाम खामियां भी मिली थीं। इस पर सीएमओ ने अली हॉस्पिटल की ओटी सील की थी। इसके बाद आईएमए ने सीएमओ के खिलाफ मोर्चा खोला था और अली हॉस्पिटल को खोलने की मांग की थी। न खुलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।
इस बीच अस्पताल संचालक डॉ. मेराज अहमद के प्रार्थना पत्र पर सीएमओ ने चार जून को शर्तों के साथ ओटी खोलने की अनुमति दी थी। इसमें मरम्मत कार्य कराने व नवीनीकरण के बाद स्वास्थ्य विभाग को सूचित करके ऑपरेशन करने की बात कही गई थी। साथ ही छह जून को सीएमओ ने नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है।
विज्ञापन

इसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. राममणि शुक्ला, डॉ. वेदप्रकाश त्रिपाठी, जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. विपिन वर्मा व महिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आशाराम को भी शामिल किया गया है। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि एक सप्ताह में जांच आख्या मांगी गई है। इसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें