फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शादी में गैस की टेंशन खत्म, कार्ड दिखाओ-सिलिंडर पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अयोध्या। शादी-विवाह के बढ़ते सीजन में गैस सिलिंडर की किल्लत से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए जिला पूर्ति विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। विवाह आयोजकों को शादी का कार्ड दिखाने पर सत्यापन के बाद दो कमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।



जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि शादी के सीजन में अतिरिक्त सिलिंडर की मांग को लेकर लगातार आवेदन मिल रहे थे। पहले ऐसी कोई व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब आयोजकों को आसानी से गैस उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि अभी तक करीब 100 लोगों ने इस सुविधा के लिए प्रार्थना पत्र दिया है, जिन पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है।



जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और मांग के अनुसार नियमित सप्लाई जारी है। कंट्रोल रूम में अब तक 573 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। शेष शिकायतों के समाधान के लिए गैस एजेंसियों और डीलरों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें