फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जनरल बोगियों में पैर रखने तक की जगह नहीं

Wed, 08 May 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। इन दिनों ट्रेन की यात्रा आसान नहीं है। ट्रेनों में भीड़ की वजह से लोग टिकट खरीदने के बाद भी बोगियों में चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। अयोध्याधाम और कैंट स्टेशन से गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनों का हाल यही है। जनरल बोगियों में गेट से लेकर शौचालय तक लोग ही लोग नजर आते हैं। लंबी दूरी का सफर करने वाले बोगियों के गेट पर खड़े हो जाते हैं। इसके बाद उनकी ये कोशिश रहती है कि कोई और उस बोगी में घुस न पाए। इसके चलते कई यात्रियों की ट्रेनें छूट भी जाती हैं।
विज्ञापन

अयोध्या कैंट स्टेशन पर बुधवार को दून एक्सप्रेस के इंतजार में कई यात्री खड़े थे। इनमें से कुछ लोग लखनऊ जाने के लिए जनरल का टिकट भी खरीद चुके थे। करीब तीन बजे जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रुकी, लोग बोगियों में चढ़ने के लिए मशक्कत करने लगे। इस दौरान पहले से जनरल बोगियों में सवार लोग गेट के आसपास इस तरीके से खड़े थे कि ट्रेन में घुसना भी आसान नहीं था। गेट पर खड़े लोग अयोध्या कैंट के यात्रियों को यह कहकर ट्रेन में चढ़ने से रोक रहे थे कि आप लोकल हैं अगली ट्रेन भी मिल जाएगी। ऐसे में 10 मिनट रुकने के बाद ट्रेन चल पड़ी। लखनऊ जाने के लिए ट्रेन का टिकट खरीद चुकीं आरती ने बताया कि भीड़ को देखकर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश भी नहीं की। अब बस से लखनऊ जाएंगी।

लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्री ज्यादा रहते हैं। इसके बावजूद यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए गर्मी को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। - पीआर मीणा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें