फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: टिन्नू यादव की अर्जी पर नहीं हुई सुनवाई

Fri, 27 Nov 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में जेल में निरुद्ध आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू की ओर से बैंक खातों को अनफ्रीज कराने के लिए दाखिल प्रार्थना पत्र पर बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। पुलिस की आख्या उपलब्ध नहीं होने के कारण विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा की अदालत ने सुनवाई के लिए दो दिसंबर की अगली तारीख नियत की है।
विज्ञापन


राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी राम शंकर यादव के तीन बैंक खातों से निकासी पर रोक लगा दी थी। इनमें यूनियन बैंक, पोस्ट ऑफिस और स्टेट बैंक में संचालित खाते शामिल हैं। इन खातों को अनफ्रीज कराने के लिए आरोपी की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है।


प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि पुलिस ने खाते फ्रीज करने से पहले इसकी कोई सूचना नहीं दी थी। आरोपी को इसकी जानकारी तब हुई, जब वह आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए बैंक से खाते का स्टेटमेंट लेने पहुंचा। वहां पता चला कि खातों से निकासी पर रोक लगा दी गई है। अर्जी में दावा किया गया है कि स्टेट बैंक के खाते में 6.01 लाख रुपये और पोस्ट ऑफिस के खाते में 1.15 लाख रुपये जमा हैं। इन धनराशियों का राम जन्मभूमि मंदिर की चढ़ावा धनराशि चोरी प्रकरण से कोई संबंध नहीं है। वहीं, यूनियन बैंक में संचालित खाते से कोई लेनदेन भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


अर्जी में यह भी कहा गया है कि खातों से निकासी पर रोक लगाए जाने के कारण परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार का खर्च चलाने के साथ ही दवा और इलाज का इंतजाम करने में भी परेशानी हो रही है। इसी आधार पर आरोपी की ओर से पुलिस की ओर से खातों पर लगाई गई निकासी की रोक हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें