21- विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का जायजा लेने बूथ पर पहुंचे अयोध्या विधायक-भाजपा
अयोध्या। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त व भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने महानगर क्षेत्र के बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बीएलए-2, बूथ अध्यक्षों व अन्य कार्यकर्ताओं से पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को जागरूक करें। 16 दिसंबर से शुरू होने वाले एसआईआर के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस चरण में एक भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना बूथ समिति की जिम्मेदारी है। बूथ स्तर के पदाधिकारी हर घर तक पहुंच बनाएं और मतदाता सूची की शुद्धता पर विशेष ध्यान दें। बोगस मतदाताओं, फर्जी नामों व दो स्थानों से मतदाता बने लोगों की पहचान कर समय रहते उनका निराकरण कराया जाए, जिससे निष्पक्ष और पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके। इस दौरान संजय शुक्ल, मुकेश तिवारी, विनय जायसवाल, विनोद श्रीवास्तव, बालकष्ण वैश्य, अरविंद सिंह, रमेश वर्मा, दीपक सिंह, अश्वनी गुप्त, रमेश पांडेय, परमानंद मिश्र व प्रदीप यादव मौजूद रहे।