फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से न छूटे

Mon, 23 Nov 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची को अधिकाधिक समावेशी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने विधानसभा क्षेत्र अयोध्या के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसएसवी इंटर कॉलेज और साहबगंज स्थित बापू बालिका इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुनरीक्षण अभियान के तहत प्राप्त हो रहे आवेदन पत्रों और मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

आवेदन पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशु राजा, उप जिलाधिकारी आनंद तिवारी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें