फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 में भाजपा के साथ ही रहेगी निषाद पार्टी : संजय निषाद

Sat, 03 Oct 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
पत्रकारों को जानकरी देते मंत्री संजय निषाद।
विज्ञापन
अयोध्या। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले निषाद पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी है। शनिवार को अयोध्या पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि 2027 में निषाद पार्टी भाजपा के साथ है। उन्होंने साथ ही गठबंधन में पार्टी की हिस्सेदारी बढ़ाने और पूर्व में भाजपा के हाथ से निकल चुकी सीटों पर निषाद पार्टी को चुनाव लड़ने का मौका देने की मांग रखी।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान संजय निषाद ने कहा कि वह करीब साढ़े चार वर्ष से मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके मुताबिक पहले मत्स्य विभाग उपेक्षित माना जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विभाग को नई दिशा मिली है। 2027 की चुनावी तैयारी पर उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी ने उत्तर प्रदेश को 10 प्रांतों में बांटा है। प्रत्येक प्रांत में 10 लोकसभा क्षेत्र शामिल किए गए हैं।
संजय निषाद ने कहा कि आगामी चुनाव में निषाद पार्टी उन विधानसभा सीटों पर भी मौका चाहती है, जहां भाजपा पहले चुनाव हार चुकी है। उन्होंने अयोध्या मंडल की छह विधानसभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी उतारने की तैयारी की बात कही। सुल्तानपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वहां पिछली बार पार्टी ने एक सीट पर चुनाव लड़ा था और अब दो सीटों पर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन



आरक्षण के सवाल पर मोदी-योगी सरकार पर भरोसा

- निषाद समाज के आरक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार में ही इस मुद्दे का समाधान हो सकता है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से निषाद समाज के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए राम मंदिर निर्माण, निषादराज की प्रतिमा और महिलाओं को आरक्षण जैसे मुद्दे गिनाए। उन्होंने निषाद छात्रावास के मुद्दे पर भी जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात कर न्यायपूर्ण समाधान कराने का प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें