फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आयुष्मान भारत योजना की सूची से हटेगा निर्मला अस्पताल

Wed, 24 Dec 2025 08:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। इंजेक्शन की ओवरडोज से मौत मामले में सुर्खियों में चल रहा निर्मला अस्पताल आयुष्मान भारत योजना की सूची से बाहर होगा। इसके लिए सीएमओ ने स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीस) नामक संस्था को पत्र भेजा है। वहां से अनुमति मिलने के बाद अस्पताल पर कार्रवाई का दावा किया गया है।
विज्ञापन

दर्शननगर स्थित सीएमओ सभागार में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने बताया कि निर्मला अस्पताल प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इंपैनल है। इसलिए अस्पताल पर कार्रवाई से पूर्व उसे इस सूची से हटवाना जरूरी है। कनीगंज निवासी सरोज कौशल की मौत मामले में अब तक की जांच में अस्पताल की भूमिका संदिग्ध मिली है।
इन्हीं तथ्यों से अवगत कराते हुए आयुष्मान भारत योजना की देखरेख करने वाली संस्था स्टेट हेल्थ एजेंसी, लखनऊ से पत्राचार किया गया है। वहां से अनुमति मिलते ही इसे योजना की सूची से हटा दिया जाएगा। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्मला और सोना अस्पताल से महिला के इलाज से संबंधित केस शीट मांगी गई थी। अभी तक दोनों अस्पतालों ने केस शीट उपलब्ध नहीं कराया है।
विज्ञापन

इस कारण जांच आगे नहीं बढ़ाई जा सकी है। 26 अक्तूबर तक यदि केस शीट उपलब्ध नहीं कराई गई तो दोनों अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के तहत आर्थिक दंड, पंजीकरण रदद् करना, निलंबित करना और एफआईआर तक कराई जा सकती है। बताया कि सोना हॉस्पिटल ने जो सर्जरी की थी, जो बेहोशी दी गई थी, उस स्तर पर खामियां रही हैं, जिसकी वजह से जटिलताएं हुई हैं। इन तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है।

लखनऊ के अस्पताल की रिपोर्ट भी अहम
सीएमओ ने बताया कि ओवरडोज से कुछ स्थितियों में मौत संभव है। आंतरिक रक्तस्राव भी हो जाता है। यदि पोस्टमार्टम हुआ होता तो इससे यह तस्वीर साफ हो जाती। लखनऊ में इलाज करने वाले अस्पताल की रिपोर्ट भी इसमें सहायक होगी। उससे मरीज की जटिलताओं की जानकारी हो जाएगी। उन्होंने जिला अस्पताल ब्लड बैंक में खून की दलाली मामले की जांच कराने का भी दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें