अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ जितेंद्र मिश्र मंगलवार को राम मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगवानी करेंगे। सीईओ का पद संभालने के बाद जितेंद्र मिश्र की मुख्यमंत्री से यह पहली मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन करेंगे। मंदिर पहुंचने पर नवागत सीईओ जितेंद्र मिश्र मुख्यमंत्री का स्वागत और अगवानी करेंगे। सीईओ की जिम्मेदारी संभालने के बाद जितेंद्र मिश्र की मुख्यमंत्री के साथ होने वाली इस पहली मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंदिर की व्यवस्थाओं और आगामी कार्य योजनाओं को लेकर भी दोनों के बीच चर्चा होने की संभावना है।