फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डाॅक्टर न स्वास्थ्यकर्मी, निजी सफाई कर्मचारी ने खोला ताला

Wed, 21 Jan 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
25-पीएचसी कोछा बाजार में सुबह 10:30 बजे तक खाली चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी की कुर्सी।-संवाद
विज्ञापन
खजुरहट। बीकापुर ब्लॉक के पीएचसी कोछा बाजार में बुधवार सुबह 10:50 बजे तक न तो कोई डाॅक्टर पहुंचा और न ही कोई स्वास्थ्यकर्मी। कितनी बदली बुनियादी चिकित्सा सेवा अभियान के तहत दूसरे दिन हमारी टीम यहां पहुंची तो हर तरफ खामियां ही खामियां नजर आईं। बगल में रहने वाले एक निजी सफाईकर्मी ने आकर दरवाजा खोला तो बाहर खड़े मरीज और तीमारदार अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन

परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार दिखा। अस्पताल में लंबे समय से उपलब्ध हेल्थ एटीएम धूल फांकता नजर आया। पेयजल और शौचालय व्यवस्था बदहाल दिखी।
लैब टेक्नीशियन की तैनाती के बावजूद खून जांच ठप मिली। लंबे समय से डॉक्टर की तैनाती न होने से फार्मासिस्ट के सहारे इलाज मिला। 10 बजे के अस्पताल में एक घंटे बाद भी कई स्वास्थ्यकर्मी नहीं मिले। एएनएम और स्टाफ नर्स की तैनाती न होने से प्रसव सेवाएं भी ठप मिलीं। प्रसव के लिए महिलाओं को स्वास्थ्य उप केंद्र कोछा या करीब 10 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर जाना पड़ता है।

25-पीएचसी कोछा बाजार में सुबह 10:30 बजे तक खाली चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी की कुर्सी।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें