03-डाभासेमर स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पहली बार आयोजित अस्मिता लीग में द
अयोध्या। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, डाभासेमर में आयोजित अस्मिता लीग में जिले की महिला एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-18 और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की खिलाड़ियों ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
100 मीटर दौड़ में अंडर-13 वर्ग में शिखा ने प्रथम, जाह्नवी ने द्वितीय और आयुषी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 वर्ग में आनाया श्रीवास्तव प्रथम, अनुष्का यादव द्वितीय और मानसी वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में नेहा ने प्रथम, सोनी ने द्वितीय और शांति ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में अंडर-13 वर्ग में अर्चना प्रथम, शिखा द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-18 वर्ग में अक्षरा सिंह ने प्रथम, आनाया श्रीवास्तव ने द्वितीय और राधिका यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 18 वर्ष से अधिक वर्ग में रीमा ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में अंडर-13 वर्ग में अर्चना ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय और जाह्नवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 वर्ग में रूबी प्रथम, अनुष्का द्वितीय और साहिबा तृतीय रहीं। 18 वर्ष से अधिक वर्ग में रीमा ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय और शांति ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने किया। उन्हाेंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं हैं कि वह आगे बढ़कर जिले का नाम रोशन करें। खेलो इंडिया कोच रोहित त्रिपाठी और मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी संजीव सिंह ने अतिथि का स्वागत किया। श्रवण कुमार, अमन गौड़, अतुल गौड़, बसंत, दिवाकर , विशाल और मो. शमशाद ने निर्णायक की जिम्मेदारी निभाई। (संवाद)