31-बाजार से पूजन सामग्री की खरीदारी करतीं महिलाएं।-संवाद
अयोध्या। नवरात्र की शुरुआत से पहले ही शहर के बाजारों में रौनक दिखने लगी है। जगह-जगह फलाहार की दुकानें सज गई हैं। पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है, लेकिन फल, मेवा, चुनरी और मिट्टी के बर्तनों की बढ़ी कीमतों से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है।
माता रानी को चढ़ने वाली चुनरी अब 15 रुपये की जगह 20 रुपये की हो गई है। मिट्टी के बर्तनों जैसे कलश और दीया की कीमत में भी पांच से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। 80 रुपये की मिलने वाली माता जी की मूर्ति अब 90 रुपये में बिक रही है। हवन सामग्री 70 रुपये किलो से बढ़कर 80 रुपये किलो हो गई है। सबसे ज्यादा असर सूखे मेवों पर पड़ा है। पहले 300 रुपये किलो बिकने वाली किशमिश अब 520 रुपये किलो तक पहुंच गई है। यानी 200 रुपये से ज्यादा का इजाफा। वहीं मखाना में थोड़ी राहत मिली है। पहले 1400 रुपये किलो बिकने वाला मखाना अब 1200 रुपये किलो में मिल रहा है।
31-बाजार से पूजन सामग्री की खरीदारी करतीं महिलाएं।-संवाद