फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हरियाली तीज पर राष्ट्रीय विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

Wed, 19 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
राष्ट्रीय विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करतीं इनर व्हील क्लब ऑफ अयोध्या की पदा​धिकारी।
विज्ञापन
अयोध्या। हरियाली तीज के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ अयोध्या की ओर से टेनिस बॉल क्रिकेट की राष्ट्रीय विजेता यूपी टीम के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न एवं सम्मान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मानित खिलाड़ियों में ऋषिका तिवारी, दिव्यानी सिंह, विधि यादव, नीलम निषाद, छवि जायसवाल, शंभवी सिंह, नंदिनी, रशिका, प्रीति और रिद्धि शामिल रहीं। कार्यक्रम में टीम के कोच रामेंद्र सिंह, शिवकरन सिंह और राजेश्वर सिंह को भी सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष रेनू रस्तोगी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें