शाहगंज। क्षेत्र के मुकीमपुर पहाड़पुर में बृहस्पतिवार सुबह की पांच बजे आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव निवासी दिनेश कुमार तिवारी ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस और वन विभाग को दी। वनकर्मी मुनिलाल यादव ने मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी हैरिंग्टनगंज विवेक शुक्ला के सौंप दिया।