फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नैन्सी पांडेय और शिव कुमार बने संस्कृत बोर्ड के जिला टॉपर

Fri, 24 Apr 2026 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस बार 3200 से अधिक परीक्षार्थियों ने आठ केंद्रों पर परीक्षा दिए थे। परिणाम में पूर्व माध्यमिक और उत्तर माध्यमिक दोनों वर्गों में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। टॉप सूची में बड़ी संख्या में बेटियों ने स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पूर्व माध्यमिक वर्ग में नैन्सी पांडेय ने 83.57% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि उत्तर माध्यमिक वर्ग में शिव कुमार 75.17% अंकों के साथ अव्वल रहे। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों से भी कई छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर शिक्षा के बढ़ते स्तर को साबित किया।
विज्ञापन



पूर्व मध्यमा के टॉप-10 विद्यार्थी
टॉपर्स में नैन्सी पांडेय (83.57%) - श्री गृह नागदेव सं.उ.मा.वि, गहनागन रायपट्टी, खुशी मौर्या (82.43%) - ज्ञानभारती सं. उ. मा. वि., ललुवापुर रुदौली, वैभव तिवारी (80.71%) - डेडराज बीजराज उ. मा.सं. वि., अभिषेक कुमार (80.71%) - श्री अवध प्रसाद सरस्वती सं. उ. मा. वि., गनौली जरायल कला, अनीत गोस्वामी (80.00%) - श्री गोवर्धन सं. उ. मा. वि., रामकोट, अनुष्का पांडेय (79.71%) - रामदेशिक सं. उ. मा. वि., रामापुर अंकारीपुर, माला यादव (79.29%) - ज्ञानभारती सं. उ. मा. वि., ललुवापुर रुदौली, अमन कुमार (79.00%) श्री शान्ति निकेतन सं. उ. मा. वि., सुदामापुरी न्योती रुदौली,धनंजय कुमार पांडेय (79.00%) - महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ उ. मा. संस्कृत विद्यालय, आयुषी पांडेय (78.86%) - श्रीस्वामी नारदानन्द सं. स्मृ. सं. वि., नरहरिपुर, रीतू (78.86%) – श्री अवध प्रसाद सरस्वती सं. उ. मा. वि., गनौली जरायल कला, आलोक कुमार (78.57%) - डेडराज बीजराज उ. मा.सं. वि. , सोनू (78.57%) - आदर्श औद्योगिक सं. उ. मा. वि., गोशाईगंज, शिवांश (78.43%) - श्री रघुवर सं. उ. मा. वि., स्वर्गद्वार शामिल रहे।


उत्तर मध्यमा के टॉप-10 छात्र

उत्तर मध्यमा के टॉपर्स में शिव कुमार (75.17%) - श्री जानकी रमण सं. उ. मा. वि., गोशाईगंज, अर्पिता यादव (75.08%) - श्री शान्ति निकेतन सं. उ. मा. वि., सुदामापुरी न्योती रुदौली, सौम्या मिश्रा (75.08%) - श्री रामानुज वेदान्त सं. उ. मा. वि., अभय कुमार सोनी (75.00%) - आदर्श औद्योगिक सं. उ. मा. वि., गोशाईगंज, सचिन दूबे (73.58%) - श्री निवास बोधायन रामानुज सं. उ. मा. वि., तोताद्रिमठ, महिमा गुप्ता (72.50%) - श्री शान्ति निकेतन सं. उ. मा. वि., सुदामापुरी न्योती रुदौली, प्रांजल दूबे (72.42%) - श्री निशुल्क गुरुकुल सं. उ. मा. वि., आदर्श पांडेय (71.83%) - गोस्वामी दुखी बाबा सं. उ. मा. वि., आगागंज टिकरी, अभिनव सिंह (71.75%) - रामप्रसाद सं. उ. मा. वि., अमासिन, पायल निषाद (71.67%) - आदर्श औद्योगिक सं. उ. मा. वि., गोशाईगंज शामिल रहे।
विज्ञापन


इनसेट
टॉपर्स में बेटियों का दबदबा

पूर्व माध्यमिक में 6 और माध्यमिक में 5 छात्राओं ने टॉप सूची में स्थान बनाया। कुल 11 छात्राओं ने मेरिट में जगह बनाकर यह साबित किया कि जिले में बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें