हनुमानगढ़ी मंदिर में केवल हिंदुओं को प्रवेश की अनुमति है। यह बात हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने स्पष्ट की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान का समर्थन किया जिसमें हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने की बात की गई थी।
महंत राजू दास ने बताया कि हनुमानगढ़ी परिसर 52 बीघा का है। उन्होंने कहा कि नमाज हनुमानगढ़ी के निकास द्वार के बाहर सटे आश्रम के पास पढ़ी गई थी। यह नमाज मुलायम सिंह यादव और सोनिया गांधी की ओर से पढ़ाई गई थी। महंत ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के दावों को सिरे से खारिज करने को गलत बताते कहा कि बृजभूषण को दिल पर हाथ रखकर और हनुमान जी की कसम खाकर सच बोलना चाहिए।
ये भी पढ़ें - सोनम वांगचुक: डिंपल यादव बोलीं- BJP वाले सफेद चादर का कफन लेकर आए, अखिलेश ने कहा- भाजपा सरकार नहीं अहंकार है
ये भी पढ़ें - 'मेरे सामने मगरमच्छ भतीजे को चबा गया': बहराइच में चाचा बोले- झाड़ियों में छिपा था, आहट सुनते ही घसीटकर ले गया
उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में एक बोर्ड भी लगाया गया है जिस पर स्पष्ट रूप से लिखा है कि केवल हिंदू ही प्रवेश कर सकते हैं। साथ ही कहा कि शंकराचार्य सपा के प्रचारक है और उनके गुरु कांग्रेस के प्रचारक थे। इसीलिए वो कह रहे है कि नमाज नहीं पढ़ी गई थी।
नमाज के दावों पर स्पष्टीकरण
महंत राजू दास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़ी गई थी। नमाज मंदिर के बाहर आश्रम के पास हुई थी। यह मुलायम सिंह यादव और सोनिया गांधी के निर्देश पर हुई थी। उन्होंने इन दावों को पूरी तरह से सही बताया।
शंकराचार्य और बृजभूषण पर टिप्पणी
राजू दास ने शंकराचार्य पर भी निशाना साधा। उन्होंने शंकराचार्य को समाजवादी पार्टी का प्रचारक बताया। उन्होंने कहा कि उनके गुरु कांग्रेस के प्रचारक थे। महंत ने बृजभूषण शरण सिंह को हनुमान की कसम खाकर अपने दावों की सच्चाई बताने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान भ्रम फैलाते हैं।