फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अब एक ही जगह मिलेंगी नगर सेवाएं, संयुक्त प्रशासनिक भवन जल्द होगा तैयार

Sun, 05 Apr 2026 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहरवासियों को अब नगर सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) और नगर निगम अयोध्या के कार्यालयों को एक ही परिसर में लाने की तैयारी अंतिम चरण में है। तहसील के पास 106 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा संयुक्त प्रशासनिक भवन इसी वर्ष तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन






यह भवन तेजी से आकार ले रहा है और इसके तैयार होने के साथ दोनों विभाग यहां स्थानांतरित हो जाएंगे। इस परियोजना में 50 करोड़ रुपये 15वें वित्त आयोग से प्राप्त हुए हैं। शेष 56 करोड़ रुपये एडीए और नगर निगम ने अपने-अपने हिस्से से 28-28 करोड़ रुपये के रूप में वहन किए हैं। प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से इस परिसर में दो अलग-अलग इमारतें विकसित की जा रही हैं। इस परियोजना का लक्ष्य शहरवासियों को बेहतर और एकीकृत सेवाएं प्रदान करना है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि नए परिसर से विभागों के बीच समन्वय बेहतर होगा। नागरिकों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं मिलेंगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।




पहली इमारत में अयोध्या विकास प्राधिकरण के लिए चार मंजिलें निर्धारित की गई हैं। पांचवीं मंजिल पर नगर आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के कक्ष बनाए जा रहे हैं। दूसरी इमारत में नगर निगम के विभिन्न विभागों को व्यवस्थित रूप से स्थान दिया जाएगा। इसमें नागरिक, यांत्रिक, विद्युत, स्वास्थ्य, प्रवर्तन और पर्यावरण विभाग शामिल होंगे।
विज्ञापन








तीसरी मंजिल पर राजस्व, कर, लेखा और जलकल विभाग कार्य करेंगे। चौथी मंजिल पर पशु चिकित्सा, उद्यान, प्रचार और संपत्ति विभाग के कार्यालय बनाए जा रहे हैं। पांचवीं मंजिल पर एक आधुनिक प्रेक्षागृह, महापौर का कक्ष और पार्षद कक्ष तैयार किए जा रहे हैं। संयुक्त प्रशासनिक भवन में भूमिगत पार्किंग, अत्याधुनिक अग्निशमन सुरक्षा प्रणाली और बेहतर जल प्रबंधन जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें