फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान

Wed, 26 Aug 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। हैरिंग्टनगंज के अछोरा पूरे रामनाथ दूबे गांव में बुधवार सुबह तेज बारिश से एक गरीब परिवार का मिट्टी का मकान ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

शिव करन वर्मा ने बताया कि उनका परिवार गरीब है। वे मेहनत मजदूरी कर किसी तरह भरण-पोषण करते हैं। मकान का बचा हुआ हिस्सा भी कभी भी गिर सकता है। अब वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ खुले में टीन के नीचे रहने को मजबूर हैं। उनके पास बैठने तक की जगह नहीं बची है।
बारिश के इस मौसम में परिवार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम सभा में कई ऐसे लोग हैं जिनके पहले से ही पक्के मकान हैं।
इसके बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे दिया गया। उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्व कर्मी को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें