कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के फसल कार्यिकी विभाग में एमएससी विद्यार्थियों ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए। उन्होंने रिसर्च एडवाइजरी कमेटी के समक्ष परिणामों का विवरण दिया।
कमेटी के सदस्यों ने विद्यार्थियों के शोध कार्यों की गुणवत्ता, वैज्ञानिक सोच और डेटा विश्लेषण की सराहना की। उन्होंने शोध डेटा को अनुमोदित करते हुए थीसिस पूर्ण करने की अनुमति दी। विवेक यादव, निमिषा कुमारी, रुद्र प्रकाश शर्मा और अनिमेष ने प्रमुख रूप से प्रस्तुतिकरण किया। इस अवसर पर प्रोफेसर भगवान, प्रोफेसर सीताराम, प्रोफेसर रामकलाप यादव, प्रोफेसर राज बहादुर, डॉ. रोबिन कुमार, डॉ. कमल रवि शर्मा, डॉ. समीर कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार दुबे और डॉ. उमा सिंह शामिल थे। शोध सलाहकार डॉ. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि यह अनुसंधान कार्य भविष्य में कृषि और फसल उत्पादन के शोधों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के प्रस्तुतिकरण शैली और मेहनत की भी सराहना की। यह कार्यक्रम पूरी तरह शैक्षणिक और शोधपरक रहा।