9-तलवारबाजी प्रतियोगिता के दौरान मौजूद प्रतिभागी व अन्य
अयोध्या।अवध विश्वविद्यालय के संयोजन में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में अंतर महाविद्यालय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय के मृदुल, अमन शुक्ला और रंजू कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नंदिनी नगर महाविद्यालय के प्रदुम यादव द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि राजा देवी बक्श सिंह अवध राज सिंह महाविद्यालय के मनीष कुमार चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक एवं खेल सेलेक्टर के रूप में तुषिता सिंह और दीपक चौरसिया मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सुरेश सिंह, मंगलम सिंह, अंकुर सिंह और साजन सिंह की प्रमुख भूमिका रही।