फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज के साथ एमओयू, बढ़ेगा मैनपावर

Fri, 14 Aug 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-22-संयुक्त जिला चिकित्सालय एमओयू पर सहमति देते प्राचार्य ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी राज्य चिकित्सालय महाविद्यालय और एससीपीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के बीच महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसके तहत एससीपीएम संस्थान में अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विभिन्न मेडिकल स्टाफ को मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप के लिए भेजा जाएगा। इससे संयुक्त जिला चिकित्सालय में मैनपावर की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एमओयू के तहत 39 इंटर्न संयुक्त जिला चिकित्सालय में भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के संचालन में अभी समय है। वर्तमान में अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ की कमी है। वार्डों में पर्याप्त कर्मी न होने से मरीजों को भी परेशानी होती है। इंटर्न के आने से अस्पताल में मैनपावर बढ़ने के साथ प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. ओएन पांडेय ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सस्ती और आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल संस्थान की स्थापना की गई थी। वह 25 वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं और बलरामपुर से विशेष लगाव है। इस दौरान डॉ. नितिन चौधरी, डॉ. आकांक्षा शुक्ला, डॉ. रुचि पांडेय, सोमन तिवारी और अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें