फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 07 Sep 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज बाजार से घर लौट रहे दरियापुर निवासी सुखलाल (46) की रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। नगहरा के पास उनकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में सुखलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथी मिथुन को हल्की चोटें आईं। पूर्व ग्राम प्रधान शिव कुमार निषाद ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से मंडलीय चिकित्सालय भेजा। सुखलाल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। हालांकि, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें