फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जल निगम के खोदे गड्ढे में मोटरसाइकिल पलटी, युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बाजार। जल निगम की ओर से खोदे गए गड्ढ़े में मोटरसाइकिल पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार देर रात की है। नरायनपुर निवासी प्रभाशंकर अपने साथी लवकुश (18) के साथ मोटरसाइकिल से बहन के घर नौगवांडीह जा रहा था। इसी दौरान रामपुर जनक के पास सड़क पर खोदे गए गड्ढ़े में मोटरसाइकिल पलट गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आए परिजनों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सुनबा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद लवकुश को मृत घोषित कर दिया। प्रभाशंकर को गंभीर हालत में मंडलीय चिकित्सालय रेफर किया गया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि यदि गड्ढे को पाट दिया गया होता या बैरिकेड कर दिया गया होता तो यह दुर्घटना न होती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें