फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तारतीं ही नहीं, आजीविका भी संवारती हैं मां सरयू

Sun, 28 Jun 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सरयू जी का विहंगम दृश्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अयोध्या। सरयू जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को पावन सरयू तट पर श्रद्धा और आस्था का संगम देखने को मिला। समाजसेवी कौस्तुभ आचारी के नेतृत्व में मां सरयू का पांच क्विंटल दूध से दुग्धाभिषेक किया गया। इस दौरान एक क्विंटल गुलाब, कमल का पुष्प अर्पित कर मां सरयू का भव्य शृंगार और पूजन भी संपन्न कराया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए अभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां सरयू से लोककल्याण, सुख-समृद्धि तथा विश्व शांति की कामना की। पूजन के बाद सरयू आरती की गई। पूजन का क्रम सुबह आठ बजे शुरू हुआ और तीन घंटे तक सरयू तट वैदिक मंत्रोच्चारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक कौस्तुभ आचारी ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष सरयू जयंती की पूर्व संध्या पर मां सरयू का दुग्धाभिषेक कराते हैं। इस वर्ष भी पांच क्विंटल दूध और एक क्विंटल पुष्प अर्पित कर भव्य आयोजन किया गया। इसके बाद 501 बत्तियों की महाआरती उतारी गई। उन्होंने कहा कि मां सरयू अयोध्या जीवनधारा हैं। वहीं, ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सोमवार को विभिन्न संस्थाओं की ओर से आयोजित महोत्सव की तैयारी पूरी हो गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें