फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सऊदी अरब से पहुंचा पार्थिव शरीर, विधायक ने दी दो लाख की मदद

Thu, 18 Jun 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। सऊदी अरब में एक माह पहले मृत हुए सराय अहमद गांव निवासी गैस राम रावत का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को उनके गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान विधायक रामचंद्र यादव ने परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन


गैस राम रावत की करीब एक माह पूर्व सऊदी अरब में बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। परिजनों और जनप्रतिनिधियों के लगातार प्रयासों से सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हुईं। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जा सका। मृतक के अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक ने मृतक की पत्नी को दो लाख रुपये का चेक दिया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है।
विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिए संबंधित अधिकारियों और विभागों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया। इससे प्रक्रिया को गति मिल सकी। उन्होंने कहा कि ऐसे दुखद समय में सभी को राजनीति से ऊपर उठकर पीड़ित परिवार की सहायता करनी चाहिए। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में नम आंखों से परिजनों और ग्रामीणों ने उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें