फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 2100 से अधिक लोग करेंगे सरयू आरती

Wed, 04 Nov 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में सात नवंबर को सामूहिक सरयू आरती का आयोजन होगा। इसमें 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। संस्कृत विद्यालयों के बटुक सरयू घाट पर पूर्वाभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में यह आरती होगी। इसमें दलित और निषाद समुदाय की महिलाओं के साथ समाजसेवी, संस्कृतकर्मी और संस्कृत पढ़ने वाले बटुक भी भाग लेंगे। इसका उद्देश्य विभिन्न समुदायों को अयोध्या की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।
निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय के गुरु राजेश शुक्ला ने बताया कि 700 से अधिक बटुक आरती में शामिल होंगे। बटुक प्रवीण मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिये नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने का काम हो रहा है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें