फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 150 से अधिक दमकलकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

Thu, 29 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव में दीप प्रज्वलन के साथ स्वयंसेवकों पर रामनगरी की सांस्कृतिक गरिमा और आयोजन की भव्यता बनाए रखने की भी जिम्मेदारी होगी। उन्हें दीपोत्सव का सकारात्मक संदेश दुनिया तक पहुंचाना होगा। बृहस्पतिवार को अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित बैठक में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने स्वयंसेवकों से यह आह्वान किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि दीपोत्सव भारतीय सनातन परंपरा और समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। स्वयंसेवकों का अनुशासन और निष्ठा आयोजन की सफलता में अहम भूमिका निभाएंगे। सभी संकल्प लें कि दीपोत्सव का सकारात्मक संदेश विश्व पटल तक पहुंचे और अयोध्या का मान बढ़े। मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि दीपोत्सव की गरिमा और दिव्यता बनाए रखना सभी का सामूहिक दायित्व है। बैठक में साकेत पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दानपति त्रिपाठी ने भी विचार रखे। इस दौरान कुलसचिव विनय कुमार सिंह, दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. नीलम पाठक सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, संबद्ध महाविद्यालयों और इंटर कॉलेजों के प्राचार्य, शिक्षक व दीपोत्सव समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
निर्धारित समय में दीप जलाने के साथ सुरक्षा पर भी ध्यान
अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों को सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में दीप प्रज्वलन का काम पूरा करना होगा। स्वयंसेवक सूती कपड़े पहनकर आएं और पहचान पत्र साथ रखें। सभी अपने निर्धारित घाटों पर रहकर जिम्मेदारी निभाएं। सीडीओ केके सिंह ने कहा कि किसी तरह की असुविधा होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें।
विज्ञापन


150 से अधिक दमकलकर्मी रहेंगे तैनात
मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि दीपोत्सव स्थल पर 150 से अधिक दमकलकर्मी तैनात रहेंगे। आपात स्थिति में तत्काल सूचना दें और अफरातफरी से बचें। वहीं, एसपी ट्रैफिक ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें