फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 से अधिक बसें ऑनरोड

Thu, 30 Jul 2026 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सावन माह के पहले दिन बृहस्पतिवार से रामनगरी में श्रद्धालुओं का आगमन तेज हो गया। रोडवेज ने भी सावन मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 से अधिक बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित की जा रही हैं। सुबह से ही ट्रेनों के जरिये बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचने लगे।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म संख्या एक पर यात्रियों की इतनी भीड़ रही कि कई स्थानों पर खड़े होने तक की जगह नहीं बची। रेलवे स्टेशन परिसर और बाहर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अयोध्या धाम के आरपीएफ प्रभारी नीरव मिश्रा ने बताया कि ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बाहर निकलने वाले मार्गों पर भी भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की गई। उन्होंने 80 अतिरिक्त जवानों की मांग की है। हालांकि अभी आरपीएफ मुख्यालय ने अतिरिक्त जवान की तैनाती को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया।

स्टेशन प्रबंधक महेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है। स्टेशन पर अतिरिक्त सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


एआरएम डीके चौबे ने बताया कि यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए बसों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से जिन मार्गों पर अधिक भीड़ होगी, वहां अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें