फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मुरादाबाद ने सहारनपुर और मेरठ ने देवीपाटन मंडल को हराया

Fri, 10 Oct 2025 09:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
11-किक-डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में किक मारकर गोल
विज्ञापन
अयोध्या। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से प्रदेश स्तरीय सीनियर फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को डाभासेमर स्टेडियम में हुआ। यह प्रतियोगिता लगातार 17 अक्टूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

पहला मैच मेरठ व देवीपाटन मंडल के मध्य हुआ। इसमें मेरठ ने देवीपाटन को 4-1 से पराजित किया। मेरठ की ओर से अंशुल ने दो, वासु एवं निश्चय ने एक-एक गोल किया। दूसरा मैच आगरा व अलीगढ़ मंडल की टीम के मध्य हुआ। इसमें संघर्षपूर्ण मुकाबले में आगरा व अलीगढ़ मंडल की टीम दो-दो की बराबरी पर रही। आगरा की ओर से अरुण व जतिन ने एक-एक व अलीगढ़ी की ओर से आतिफ और नूर आलम ने एक-एक गोल किया। तीसरा मैच सहारनपुर व मुरादाबाद मंडल के मध्य हुआ। इसमें मुरादाबाद मंडल ने सहारनपुर मंडल को तीन-दो से हराया। मुरादाबाद की ओर से अमन, तनिष्क व अमन स्वरूप ने एक-एक गोल किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य राजस्व अधिकारी गजेंद्र सिंह ने किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, जबकि आब्जर्वर आरिफ नजमी का सम्मान मुकेश कुमार सिंह व विवेक कुमार की ओर से किया गया। कार्यक्रम में शिकायत निवारण अधिकारी राजेश कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें