रौजागांव। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मॉकड्रिल किया गया। इसमें आपदा से बचने के लिए कृषि, चिकित्सा एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। नाव और प्रशिक्षित गोताखोरों की सहायता से डूब रहे व्यक्ति को कैसे बचाया जाए इसका रिहर्सल किया गया। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के नेतृत्व में महगू का पुरवा गांव मे आपदा बचाव एवं राहत शिविर मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान एसएसपी अयोध्या राज करन नैय्यर, एसडीएम प्रवीण कुमार यादव, सीओ आशीष निगम,रुदौली तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।