फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ध्वजारोहण के दिन राम मंदिर परिसर में मोबाइल फोन प्रतिबंधित

Wed, 19 Nov 2025 09:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। ध्वजारोहण समारोह को लेकर राम मंदिर परिसर को अभेद्य सुरक्षा घेरे में कैद किया जा रहा है। 25 नवंबर को होने वाले ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह में किसी भी तरह की तकनीकी चूक या सुरक्षा जोखिम से बचने के लिए प्रशासन ने राम मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों को भी मोबाइल फोन का प्रयोग न करने का कड़ा निर्देश दिया गया है। बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे परिसर का जमीन से लेकर शिखर तक सूक्ष्म निरीक्षण किया। सुरक्षा घेरा परखने के लिए कई स्तरों पर मॉक ड्रिल की गई और विशेष सुरक्षा दस्ते को हाई-प्रोफाइल ब्रीफिंग दी गई। वीवीआईपी आगमन, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थितियों से निपटने की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने सुरक्षाकर्मियों को मेहमानों के साथ बेहतर व्यवहार करने की नसीहत दी। उन्होंने दावा किया है कि समारोह के दिन पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के ऐसे प्रबंध होंगे, जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय इवेंट की बराबरी करेंगे। आईजी रेंज प्रवीण कुमार, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पूरे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें