फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विधायक का रात्रि चौपाल कल से, ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

Thu, 11 Jun 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करते विधायक।
विज्ञापन
अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता 13 जून से गांवों में रात्रि चौपाल आयोजित करेंगे। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय समस्याओं का त्वरित समाधान और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करना है। वह जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की शिकायतें सुनेंगे और उनके निस्तारण के निर्देश देंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अनुसार, पहली चौपाल 13 जून को विकास खंड पूरा बाजार की ग्राम सभा हंसा में होगी। दूसरी चौपाल 15 जून को ग्राम सभा अकवारा में आयोजित की जाएगी। विधायक दोनों स्थानों पर रात्रि प्रवास भी करेंगे। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। वे मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान करने का प्रयास करेंगे। बृहपतिवार को विधायक गुप्ता ने खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह के साथ चौपाल स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बैठने, प्रकाश, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम में कोई कमी न रहे और ग्रामीणों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिले। विधायक ने कहा कि सरकार चाहती है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुंचें। इससे वे उनकी समस्याओं को समझकर समाधान सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें