फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अग्निकांड पीड़ितों के घर पहुंचे विधायक रामचंद्र यादव, राहत सामग्री व आर्थिक सहायता देकर बंधाया ढांढस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। क्षेत्र के भिटौरा और सरैठा गांव में आगजनी की घटनाओं से कई परिवार प्रभावित हुए। विधायक रामचंद्र यादव ने इन पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


विधायक ने पीड़ितों को राहत सामग्री, खाद्यान्न और आर्थिक सहायता वितरित की। उन्होंने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। भिटौरा गांव में फूलमता रावत के घर में आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। इस भीषण आग में एक बकरी की भी मौत हो गई। विधायक ने मौके पर पहुंचकर फूलमता रावत को सांत्वना दी। उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इसके बाद विधायक सरैठा के पूरे कथिक पहुंचे। वहां राजेश यादव के घर में आग से भारी नुकसान हुआ था।

विधायक ने राजेश यादव के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुना। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि सरकार ऐसे समय में पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। एसडीएम संतोष कुमार को क्षति का आकलन कर आर्थिक सहायता जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें