अयोध्या। पूरा बाजार क्षेत्र स्थित दशरथ समाधि स्थल पर बृहस्पतिवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने करीब 550 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। पिपरी और सलेमपुर सहित अन्य ग्राम सभाओं के परिवारों को यह सामग्री दी गई। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद तक समय से राहत पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर सहित कई अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित थे।