फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका निभाएंगी मां सीता की भूमिका

Sat, 06 Sep 2025 09:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
04-मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका विश्वकर्मा
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या की रामलीला 22 सितंबर से रामकथा पार्क में शुरू होगी। रामलीला में कई नामी कलाकार भूमिका निभाएंगे। इस बार मां सीता की भूमिका में मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका विश्वकर्मा नजर आएंगी। रामलीला को पिछले वर्ष 45 करोड़ लोगों ने विभिन्न प्लेटफार्म पर देखा था।
विज्ञापन

रामलीला समिति के संस्थापक सुभाष मलिक ने बताया कि इस साल की रामलीला और भी खास होने वाली है। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा मां सीता का किरदार निभाने वाली हैं। राजस्थान की रहने वाली मणिका को इस भूमिका के लिए चयनित किया गया है। रामलीला दो अक्तूबर तक चलेगी।
मनिका विश्वकर्मा मां सीता की भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं। खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से विश्व की सबसे बड़ी रामलीला में मां सीता का किरदार निभाने का अवसर मिला है, मैं सौभाग्यशाली हूं। अयोध्या की धरती पर यह भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण होगा, किरदार को जीवंत करने का प्रयास करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें