फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कुमारगंज में वृद्धा के गले से बदमाशों ने छीनी चेन

Thu, 15 Oct 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। कुमारगंज बाजार में बुधवार को दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली। दवा लेने जा रही 60 वर्षीय भोला देवी के गले से बाइक सवार दो बदमाश चेन छीनकर भाग गए।
विज्ञापन


बल्दीराय क्षेत्र के परसीतारा गांव की भोला देवी कुमारगंज कस्बा में दवा लेने आई थीं। वह खंडासा मोड़ से पैदल एक मेडिकल स्टोर की ओर जा रही थीं। हनुमानगढ़ी मंदिर के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो लोगों ने उनकी चेन छीन ली। महिला की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने तुरंत कुमारगंज पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलने पर उप निरीक्षक गौरव पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से पूछताछ की और महिला को थाने ले गए। थाने में महिला से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पीयूष ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें