फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामलला के दर्शन करने आए बिहार के श्रद्धालु की नाबालिग बेटी से होटल में छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 03 Jun 2025 01:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामलला के दर्शन करने आए बिहार के श्रद्धालु की नाबालिग बेटी से होटल में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
एसपी सिटी चक्रपाणी त्रिपाठी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में बिहार के श्रद्धालु की बेटी से होटल में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने वीडियो बयान जारी करके बेटी के साथ छेड़छाड़ होने की बात कही। बताया कि वह बिहार के भोजपुर के रहने वाले हैं। 29 मई को परिवार के साथ रामलला के दर्शन को आए थे। यहां एक ई-रिक्शा चालक उन्हें अयोध्या कोतवाली के सप्त सागर कॉलोनी स्थित श्रीराम पैलेस होटल ले गया। 

विज्ञापन


वहां एक दिन तो सब ठीक रहा। लेकिन, दूसरे दिन रात में वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ आराम कर रहे थे। बेटी बाथरूम गई तो होटल का कर्मचारी सौरभ गुप्ता उसके पीछे घुस गया। वह बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस पर बेटी चिल्लाई तब उसके पिता भागकर पहुंचे। 

मामले का संज्ञान लेकर पुलिस जांच में जुटी

उन्हें देखकर सौरभ फरार हो गया। उसके बाद वह लोग बिना पुलिस को सूचना दिए वापस घर लौट गए। घर लौटने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो बयान जारी किया। इसका संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है। एसपी सिटी चक्रपाणी त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया से एक वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें