फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: त्रिनिदाद और टोबैगो में स्थापित होगी 'मिनी अयोध्या', भव्य राम मंदिर का होगा निर्माण

Fri, 19 Dec 2025 03:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

त्रिनिदाद और टोबैगो में 'मिनी अयोध्या' की स्थापना की जाएगी। यहां भव्य राम मंदिर का भी निर्माण होगा। इससे भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा वैश्विक स्तर पर और भी सशक्त होगी। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
जानकारी देते एनआरआई प्रेम भंडारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या के बाद अब त्रिनिदाद और टोबैगो में 'मिनी अयोध्या' के रूप में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी रामलला के दर्शन करने पहुंचे जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन और एनआरआई प्रेम भंडारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी। 

विज्ञापन


वह रामलला के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या पहुंचे थे। प्रेम भंडारी ने बताया कि त्रिनिदाद में बनने वाले राम मंदिर के लिए प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पहले ही वहां पहुंच चुकी है। यह अयोध्या में विराजमान रामलला की प्रतिमा से मिलती-जुलती है। इस मंदिर का उद्देश्य उत्तरी अमेरिका और कैरेबियाई देशों में रहने वाले रामभक्तों को आध्यात्मिक केंद्र उपलब्ध कराना है। 

40 हिंदू संगठन सहभागी हैं

उन्होंने बताया कि यह परियोजना स्थानीय सरकार के सहयोग से संचालित होगी। इसमें लगभग 40 हिंदू संगठन सहभागी हैं। मंदिर परिसर को 'मिनी अयोध्या' के रूप में विकसित किया जाएगा। रामलला के दर्शन के बाद भावुक हुए प्रेम भंडारी ने कहा कि यह मंदिर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को वैश्विक स्तर पर और सशक्त करेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें