5- घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग- संवाद
मिल्कीपुर। कुमारगंज के उधुई पूरे राम भरोसे गांव निवासी रामसूरत (60) रामगंज स्कूल के पास हॉटमिक्स प्लांट में मजदूरी करते थे। रविवार सुबह आठ बजे बेटा राम सिंह यादव उन्हें प्लांट पर छोड़कर गया था। कुछ ही देर बाद लोगों ने उन्हें टिफिन के साथ प्लांट के विपरीत साइड में सड़क किनारे पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से रामसूरत को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी इनायत नगर रतन शर्मा व कुमारगंज ओम प्रकाश पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और प्लांट कर्मियों से पूछताछ की। प्लांट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राममूरत की पत्नी उमा देवी, तीन पुत्रियां माधुरी, शिवानी, मंजू व तीन पुत्र जय, राम और विजय हैं। बड़ी पुत्री माधुरी की शादी हो चुकी है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।