फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नवनिर्मित मकान में अधेड़ ने फंदे से लटककर दी जान, घर में मची चीख पुकार; पुलिस कर रही जांच

Sun, 25 May 2025 01:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में नवनिर्मित मकान में अधेड़ ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
बिलखते परिजन, एकत्र ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में 45 वर्षीय स्वदेशी ने अपने नवनिर्मित मकान में फंदे से लटककर जान दे दी। नए मकान के पिलर से निकली सरिया से गमछे से शव लटकता मिला। घरवालों को रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना इनायतनगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार स्थित करमडांडा गांव की है। घटना की सूचना पर बारुन बाजार चौकी प्रभारी अविनाश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। 

चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। जांच की जा रही है। तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के परिवार में दो बेटे, एक बेटी और पत्नी

आत्महत्या की घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के परिवार में बड़ी बेटी कोमल (20), बेटा ऋषभ (18) व आकाश (16) और पत्नी हैं। अभी किसी भी बच्चे की शादी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें