34-जाम की समस्या को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।-संवाद
अयोध्या। शहर के नियांवा चौराहे पर बच्चों के स्कूल जाने के समय लगने वाले जाम की समस्या से आहत व आक्रोशित अधिवक्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है। अधिवक्ता राजीव शुक्ला के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि शहर के कई चौराहों पर सुबह से ही जाम लग जाता है। इससे स्कूल जा रहे बच्चों और उनके अभिभावकों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। चौराहों पर अनियमित रूप से ई-रिक्शा और बड़े वाहनों से जाम की स्थिति उत्पन्न करने और जाम से मुक्त कराने की मांग की गई है। नियांवा क्षेत्र में कनौसा कॉन्वेंट, सेंट मैरी, छावनी परिषद और आर्मी स्कूल हैं। पाटेश्वरी देवी मंदिर भी इसी क्षेत्र में आता है। जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाया जाना आवश्यक है। इस मौके पर बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय वर्मा, रजनीकांत त्रिपाठी, हिमांशु तिवारी, राकेश वैद आदि मौजूद रहे।