19-डाभासेमर स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी।-संवाद
अयोध्या। दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में डाभासेमर स्टेडियम में चल रही प्रदेशीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में अलीगढ़ मंडल ने चित्रकूटधाम को 5-0 से मात दी। अलीगढ़ की प्रिया ने 3, जबकि विपाशा और इरम ने 1-1 गोल किया। दूसरे मैच में मेजबान अयोध्या मंडल ने शानदार खेल दिखाते हुए बरेली को 9-0 से रौंद दिया। अयोध्या की ओर से आशिका और मान्या ने 3-3, प्रिया ने 2 और अंजली ने एक गोल दागा। तीसरे मैच में मेरठ ने आगरा को 3-0 से हराया। मेरठ की ओर से काजल ने 2 और प्रांजल ने एक गोल किया। चौथे मुकाबले में आजमगढ़ ने झांसी को 1-0 से पराजित किया। इसमें नीलिमा तिवारी ने निर्णायक गोल किया। पांचवें मैच में कानपुर मंडल को बस्ती के खिलाफ वाक ओवर मिला। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला आबकारी अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने अतिथि का खिलाड़ियों से परिचय कराया।