फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दवा का पैसा मांगने पर मेडिकल स्टोर कर्मचारी को पीटा

Mon, 22 Dec 2025 08:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा बाजार। दर्शन नगर ट्राॅमा सेंटर के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर पर कार्यरत कर्मचारी की दवा का पैसा मांगने पर पिटाई कर दी गई। पीड़ित कर्मचारी ने कोतवाली अयोध्या में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूराकलंदर के अलावलपुर गांव निवासी शशांक मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दर्शन नगर ट्रॉमा सेंटर के सामने एक मेडिकल स्टोर पर काम करते हैं।
विज्ञापन


18 दिसंबर को ट्राॅमा सेंटर के चिकित्सक की ओर से दीपक नामक मरीज के ऑपरेशन के लिए दवा लाने के लिए कहा गया था। दवा और बिल ले जाकर दीपक के तीमारदार विजय सिंह को दे दिया। आरोप है कि जब दवा के 7200 रुपये मांगे गए तो विजय सिंह ने कुमारगंज के मसेड़ा निवासी नरसिंह को बुला लिया। नरसिंह मौके पर पहुंचा और गाली देना शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और पिटाई की। अयोध्या कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें