अयोध्या। बाराबंकी स्थित हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स मीट 2026-27 में राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर महाविद्यालय ने ओवरऑल उपविजेता का स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में राहुल पहल ने गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीता। अभ्युदय गुप्ता ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 100 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया। अनन्या पांडेय ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 400 मीटर में रजत पदक जीता। शिवांगी चौधरी ने 100 मीटर और ईशिता सोनकर ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शिवांगी पाल ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीता।
इसके अलावा महाविद्यालय की बालिका रिले और वॉलीबॉल टीम ने रजत पदक हासिल किए। इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो. डॉ. दिनेश सिंह मार्तोलिया ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा गुप्ता, टीम मैनेजर डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार और डॉ. लक्ष्मण वर्मा ने भी खिलाड़ियों को सराहा।