फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मौलाना पर युवती को भगा ले जाने का आरोप

Tue, 12 May 2026 07:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
भेलसर। रुदौली क्षेत्र में एक मस्जिद से जुड़े मौलाना पर 24 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाला मौलाना सोफियान राज खान उनकी पुत्री को 25 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवती घर से पांच थान जेवर और 50 हजार रुपये नकद भी ले गई है। परिजनों का कहना है कि मौलाना लंबे समय से युवती को शादी का झांसा दे रहा था। पीड़ित पक्ष ने मौलाना के पिता और भाई पर भी घटना में सहयोग करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर युवती की काफी तलाश की थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। युवती की तलाश के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

नाबालिग को भगा ले जाने में तीन पर प्राथमिकी दर्ज
भेलसर। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर के अनुसार, गांव निवासी बबलू पर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप है। इस घटना में दो महिलाओं की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई है, जिन्होंने कथित तौर पर आरोपी का सहयोग किया। घटना के बाद परिजनों ने किशोरी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर बबलू सहित अन्य आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें