फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राष्ट्रपति, पीएम व सीएम तक जाएगी माता शांता की राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रक्षाबंधन पर भगवान श्रीराम की बड़ी बहन माता शांता के नाम से देश के प्रमुख संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों को रक्षा सूत्र भेजा जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी राखी भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन


श्रृंगी ऋषि सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुभाष सिंह ने बताया कि साकेत भवन के महंत सीताराम दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इन विशेष राखियों को अभिमंत्रित किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता शांता का विवाह श्रृंगी ऋषि से हुआ था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रृंगी ऋषि सेवा संस्थान रक्षाबंधन पर माता शांता के नाम से रक्षा सूत्र भेजता है। रक्षाबंधन पर सबसे पहले रामलला बड़ी बहन माता शांता के नाम से भेजी गई राखी पहनेंगे। इसके बाद देशभर के भक्तों की ओर से भेजी गई राखी उन्हें समर्पित की जाएगी। इन राखियों को केले के तने से तैयार किया गया है। प्रमुख नेताओं को राखियां भेजने के बाद भगवान श्रीराम को भी माता शांता के नाम से रक्षा सूत्र अर्पित किया जाएगा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें