फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: शहीद लेफ्टिनेंट की मां को दी गई 50 लाख की मदद... एक सदस्य को मिलेगी नौकरी, सीएम योगी ने किया था एलान

Sat, 24 May 2025 01:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के लाल शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की मां को 50 लाख की मदद दी गई। परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी मिलेगी। एक दिन पहले सीएम योगी ने मंच से एलान किया था।
विज्ञापन
शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की पूर्वोत्तर सीमा सिक्किम में तैनात अयोध्या के लाल लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी शहीद हो गए। वह महज 24 साल के थे। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहीद के परिजनों को 50 लाख देने का एलान किया था। शनिवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि अनुग्रह राशि के 50 लाख रुपये शहीद की मां के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश के कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने इसका प्रमाण पत्र उनकी मां को सौंपा। शहीद लेफ्टिनेंट के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ उनकी स्मृति में स्मारक बनाए जाने की घोषणा सीएम योगी ने की थी। 

यह भी पढ़ेः- मदरसा शिक्षक का हाल: वेतन 92 हजार फिर भी नहीं पढ़ सके बृहस्पतिवार, देखकर हैरान रह गए जिला अल्पसंख्यक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी हनुमानगढ़ी में हनुमत कथा मंडपम के लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने मंच से शहीद लेफ्टिनेंट को श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी। शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम को ही सेना के विशेष एयरक्राफ्ट से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचा था। रात में पार्थिव शरीर को मिलिट्री हॉस्पिटल में रखा गया था। 

अंतिम यात्रा सरयू तट के लिए रवाना हुई

दरअसल, शहीद के पिता मर्चेंट नेवी में अमेरिका में तैनात हैं। सूचना मिलने पर वह शनिवार सुबह यहां पहुंचे। इसके बाद सुबह पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचाया गया। यहां से अंतिम यात्रा सरयू तट के लिए रवाना हुई। लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी अपने साथी को बचाने में शहीद हुए थे। शशांक तिवारी के साथी नदी में गिर गए थे। उनको बचाने के लिए शशांक तिवारी ने नदी में छलांग लगा दी थी। साथी को तो बचा लिया, लेकिन खुद को नहीं बचा सके। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें